चेतना पैदल यात्रा के पोस्टर रिलीज
25से 28 दिसंबर तक आयोजित की जा रही 13 वीं शिक्षा चेतना रैली के पोस्टर मंगलवार को वाल्मीकि ब्याज मोगा की ओर से नगर निगम के स्टेडियम में रिलीज किए गए। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीरभान दानव, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार, अजय चांवरिया राजू सौंदा ने बताया कि यह यात्रा मोगा से 25 दिसंबर को शुरू होगी। इस यात्रा में दलितों के मौलिक अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया जाएगा। यह पैदल यात्रा मोगा, बाघापुराना, समालसर, पंजगराई, कोटकपूरा, फरीदकोट, गोलेवाला, रुकना बेगू, फिरोजपुर कैंट, फिरोजपुर सिटी तक जाएगी, जिसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके सतपाल अंजान, राजकुमार, रघुवीर अनार्य, रवि सारवान, सतपाल चांवरिया, सेवक राम फौजी, हरबंस सागर, राजू सौदा, अजय कुमार चांवरिया, लक्की, विक्की बोहत, राजेन्द्रा खेरालिया, वीरू, सोमनाथ, चुन्नी लाल, राहुल कुमार, सुरेश आदि उपस्थित थे। (शिवा)
पैदल यात्रा के पोस्टर रिलीज करते भावाधस के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीरभान दानव, सैनेटरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार अन्य।