- Hindi News
- विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट ने 16 मॉडल प्रदर्शित किए
विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट ने 16 मॉडल प्रदर्शित किए
राज्यसाइंस शिक्षा संस्था और आईईटी भद्दल द्वारा आयोजित स्टेट लेवल साइंस प्रदर्शनी प्रतियाेगिता के तीसरे दिन बुधवार को फिरोजपुर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने कुल 16 मॉडल प्रदर्शित किए।
जिला फिरोजपुर के साइंस स्टूडेंट्स का नेतृत्व कर रहे दविन्द्र नाथ शर्मा ने भास्कर को बताया कि उनके साथ गए विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा, संचार, स्वास्थ्य, यातायात, गणित, अध्यापक भाषण, अध्यापन सामग्री से संबंधित प्रभावशाली मॉडल इस प्रदर्शनी में रखे गए हैं।
नाथ के अनुसार प्रदर्शनी देखने पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव इन्द्रबीर सिंह बुलारिया ने उमेश कुमार द्वारा तैयार किए गए अध्यापन सामग्री के मॉडल का पेटेंट करवाने की राय दी। फिरोजपुर से दविन्द्र नाथ के अलावा साइंस अध्यापक कमल शर्मा, रेनू विज्ज, उमेश और संदीप सिंह विद्यार्थियों के साथ इस प्रदर्शनी में शामिल होने पहुंचे हैं।
स्टेट लेवल साईंस प्रदर्शनी में शामिल फिरोजपुर के स्टूडेंटस एवं अध्यापक।