हादसे में घायल गाय का उपचार कराया
फिरोजपुर|एक तरफजहां गो हत्यारों द्वारा प्रतिदिन अपनी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गो माता की निष्काम सेवा करने वालों की भी कमी नहीं है। मंगलवार की शाम मोगा रोड पर गंग कैनाल के पास किसी वाहन की चपेट में आने से गो की एक टांग फ्रैक्चर हो गई। किसी राहगीर ने इसकी सूचना श्री बाल गोपाल गो सेवा सोसाइटी को दी। सोसाईटी के अध्यक्ष रोहित देवगण, सुधीर शर्मा, अनिल कुमार, राजेश चानना उर्फ डाली तुरंत गाड़ी एवं स्ट्रेेचर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल गोवंश को जीरा गेट स्थित गो उपचार केन्द्र में लाया गया। देवगण ने बताया कि वाहन की चपेट लगने से गऊ चलने फिरने में बिल्कुल लाचार थी और रात के समय जब वह वहां पहुंचे तो ठंड से गो कांप रही थी। समय रहते उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।