- Hindi News
- स्कूल में सेमिनार में दी कानूनी सेवाओं की जानकारी
स्कूल में सेमिनार में दी कानूनी सेवाओं की जानकारी
जिलाकानूनी सेवा अथॉरिटी द्वारा सेशन जज विवेक पुरी के निर्देशों के अनुसार गांव सांदे हाशम के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कानूनी सेवाएं जागरुकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में शामिल लोगों को कानूनी अधिकारों, चाइल्ड लेबर के विरुद्ध कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। अथॉरिटी सचिव मदन लाल ने न्यायपालिका द्वारा चलाए जा रहे मीडीएशन सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को प्रदान की। सेमिनार में नेहरू युवा केन्द्र के जिला यूथ कोऑर्डीनेटर सरबजीत सिंह बेदी, हयूमेन राइट्स सोसाइटी के कमल कालिया, एडवोकेट राज कुमार विज्ज, एडवोकेट राजन ओल, एडवोकेट रमनीत कौर इत्यादि शामिल हुए।