- Hindi News
- जमीन कब्जाने को लेकर मारपीट, जांच के बाद तीन नामजद
जमीन कब्जाने को लेकर मारपीट, जांच के बाद तीन नामजद
फिरोजपुर | चारएकड़ भूमि पर कब्जाने के लिए हथियारों से लैस होकर आए युवकों द्वारा मारपीट करने के आरोप में थाना जीरा पुलिस ने जांच के दौरान तीन युवकों पर मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरनेक सिंह अनुसार दलजीत सिंह निवासी गांव अवान ने पुलिस को दी शिकायत क्रमांक एचआरसी 3, 2 दिसम्बर 2014 चंडीगढ़ में आरोप लगाए है कि कुछ लोगों ने चार एकड़ पंचायती भूमि पर कब्जा जमाने की नीयत से तेजधार हथियारों से लैस होकर उसके साथ जमकर पिटाई की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने जांच की। जिसके बाद परमदीप सिंह, जगदीप सिंह और जसवीर सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों को नामजद किया है।