पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड प्रिंसिपल पर गबन का मामला दर्ज

रिटायर्ड प्रिंसिपल पर गबन का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग द्वारा जारी किए जाने वाली ग्रांटों के उपयोग में अनियमितताएं पाए जाने पर रजिस्ट्रार विभाग ने रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। थाना सदर में दर्ज एफआईआर के बारे में एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार शिक्षा विभाग, साहिबजादा अजीत सिंह नगर ने शिकायत क्रमांक 5871-पीसी दिनांक 11 दिसम्बर 2014 देकर यह आरोप लगाएं हैं।

जिला फिरोजपुर के सरकारी सीसै स्कूल करियां पहलवान के मुख्य अध्यापक निरंजन सिंह ने स्पोटर्स फंड के लिए भेजी गई ग्रांट के उपयोग के बिल समय पर नहीं भिजवाए, इसके अलावा अन्य ग्रांटों के उपयोग के बिल सही ना भेजने और कैश बुकों को मेंटेन ना कर निरंजन सिंह ने कई अनियमितताओं को अंजाम दिया है। जिसके लिए यह कार्रवाई हो रही है।

एसएचओ ने बताया कि रजिस्ट्रार की शिकायत के आधार पर मुख्य अध्यापक निरंजन सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि यह केस काफी समय पहले का है और निरंजन सिंह शिक्षा विभाग से करीब एक दशक पहले सेवामुक्त हो चुके हैं।

थाना सदर में

मामला दर्ज