- Hindi News
- जूनियर एथलेटिक्स में अमनदीप ने मारी बाजी
जूनियर एथलेटिक्स में अमनदीप ने मारी बाजी
राष्ट्रीयजूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के छात्र अमनदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता है। प्रिंसिपल रूचि शर्मा ने बताया कि स्कूल द्वारा खेलों में विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने के लिए विशेष तौर पर टूर्नामेंट करवाए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि खेल विद्यार्थी को आगे बढ़ने की सलाह के साथ उसमें प्रतियोगिता की भावना पैदा करते हैं, ताकि उसमें आगे बढ़ने की शक्ति पैदा हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त चैंपियनशिप प्रतियोगिता हॉल ही में लखनऊ में हुई थी और छात्र अमनदीप सिंह ने स्कूल की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने बताया कि उनके स्कूल द्वारा बार्डर एरिया पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने की जिम्मेदारी कूह स्पोर्टस को दे रखी है। अमनदीप का स्कूल पहुंचने पर पीआरओ विक्रमादित्य शर्मा सहित अविनाश सिंह, मनीश बांगा, अनु शर्मा, जोगिन्द्र शर्मा ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कांस्य पदक जीतकर स्कूल पहुंचा अमनदीप अपने अध्यापकों के साथ।