पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों में जगाई बेटी बचाने बेटी पढ़ाने की अलख

लोगों में जगाई बेटी बचाने बेटी पढ़ाने की अलख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूयुवा केन्द्र द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल माछीबुगरा में भ्रूण हत्या पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला कोऑर्डीनेटर सरबजीत सिंह बेदी ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एवं वुमेन इम्पावरमेंट के सहयोग से चल रहे इस कार्यक्रम में करीब 450 गांवों के विभिन्न यूथ क्लबों का सहयोग लिया जा रहा है।

गुरु नानक देव स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में लेक्चरर इन्द्रपाल सिंह, लखबीर सिंह ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया, जबकि सरपंच गुरतेज सिंह, जसविन्द्र सिंह, वरिन्द्र सिहं, महिन्द्र सिंह, उप-मुख्यध्यापिका मनदीप कौर भी शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने तरीके से लोगों में अलख जगाई।

क्लब प्रधान सुकुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और इन्द्रपाल सिंह ने भ्रूणहत्या ना करने पर विचार पेश किए।

उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है और सभी को इस बुराई के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का हिस्सा देने के लिए पुरुषों को भी आगे आना चाहिए और अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए।

फिरोजपुर में सेमिनार को संबोधित करते सरबजीत सिंह बेदी।