28वीं मासिक मुफ्त बस चिंतपूर्णी रवाना
यूथखत्री सभा द्वारा 28वीं मासिक फ्री बस सेवा शनिवार की दोपहर मंदिर नैनू भगत से चिंतपूर्णी के लिए रवाना की गई।
सभा पदाधिकारियों अमृत सोढ़ी, रिशू चोपड़ा, अशोक सहगल, बिट्टू शर्मा, जतिन्द्र बेरी, हरीश गुप्ता ने बताया कि खत्री सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन्द्र मेहरा के तत्वावधान में सभा द्वारा 28 माह से फ्री बस सेवा की जा रही है। इस यात्रा में भक्तों को हिमाचल प्रदेश स्थित छिन्नमस्तिका धाम, शिव बाड़ी के दर्शन करवा रविवार वापसी पर नकोदर में बाबा मुराद शाह की दरगाह पर ले जाया जाता है।
बस को रवाना करते सभा पदाधिकारी सदस्य।