- Hindi News
- कैंटर की चपेट में आने से वेटर घायल, रेफर
कैंटर की चपेट में आने से वेटर घायल, रेफर
गांवडगरू के बस स्टैंड के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से पैदल जा रहा वेटर घायल हो गया, जिसे उसके साथ जा रहे बुआ के लड़के ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार फिरोजपुर निवासी घायल सोनू के बुआ के लड़के सेमा ने बताया कि वह मैरिज पैलेसों में वेटर का काम करते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में किए गए काम के बदले कुछ पैसे डगरू रहते ठेकेदार से लेने थे। इस कारण वह सोनू के साथ डगरू आया था। जैसे ही वह बस से उतरकर पैदल ही गांव की ओर जाने लगे पीछे से रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क के किनारे जा रहे सोनू को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने सोनू की हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।