आप की जीत पर समर्थकों ने मनाया जश्न
देशकी राजधानी में आम आदमी पार्टी को मिले स्पष्ट बहुमत का जश्न फिरोजपुर के आप समर्थकों ने जमकर मनाया।
शहीद ऊधम सिंह चौक पर एकत्रित हुए आप समर्थकों ने आतिशबाजी की और लोगों में रसगुल्ले बांटे। आप द्वारा लोस चुनाव में उतारे गए कैंडीडेट एडवोकेट सतनाम पाल कंबोज की अध्यक्षता में एकत्रित वर्करों ने सिटी के बाजारों में विजयी जुलूस भी निकाला। डाॅ. प्रदीप राणा ने बताया कि दिल्ली में हुए शानदार प्रदर्शन के बाद आप वर्करों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र में विकास का नारा लेकर सत्ता संभालने वाली भाजपा सरकार ने 9 महीने के कार्यकाल के दौरान लोगों को सिर्फ लारों की नीति में रखा है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 49 दिन का सीएम बनकर वहां के लोगों को भ्रष्टाचार के अलावा मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली-पानी कम कीमत पर मुहैया करवाए थे और जनता को ज्यादा हाऊस टैक्स से भी निजात दिलवाई थी। सतनाम पाल कंबोज ने कहा कि लोग काम करने वालो को चाहते हैं नाकि लारे लगाने वालो को। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का ही परचम लहराएगा।
इस अवसर पर गुरमीत सिंह, कृपाल बावा, बलदेव सचदेवा, हरीश मोंगा, दानिश, साहिल कंबोज, हरमिन्द्र सिंह सोढ़ी भी उपस्थित थे।
कंबोजने वर्करोंं को पहनाई आप की टोपी : आपका जश्न सिटी के ऊधम सिंह चौक पर काफी देर तक चलता रहा, लेकिन वर्करों के पास पार्टी की टोपियां ना होने के कारण सभी एक तरफ खड़े रहे। जैसे ही पार्टी सिंबल पर संसदीय चुनाव लड़े एडवोकेट सतनाम पाल कंबोज पहुंचे तो उन्होंने वर्करों को आप की टोपियां बांटी।
समर्थकों को पार्टी की टोपियां बांटते सतनाम पाल कम्बोज।
जीत का जशन मनाने शहीद ऊधम सिंह चौक पर एकत्रित आप वर्कर।