पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद 8, भाजपा 23 वार्डों में उतारेगी उम्मीदवार

शिअद 8, भाजपा 23 वार्डों में उतारेगी उम्मीदवार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकाउंसिल चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही पार्षद चुनाव लड़ने वाले लोगाें का काउंसिल कार्यालय में आवागमन तेज हो गया है। इनमें से अधिकतर चुनाव लड़ने के लिए काउंसिल द्वारा जारी की जाने वाली एनओसी लेने पहुंच रहे हैं तो कई नई वोटर सूचियां प्राप्त करने। प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए एनओसी जारी करने के लिए चार-चार कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है जहां लोग पहुंच कर 500 रुपए की फीस जमा करवा अपनी एनओसी प्राप्त कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वोटर सूचियों के लिए लोगों को मंगलवार सायं तक काउंसिल कार्यालय के चक्कर काटने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। दरअसल जिस कक्ष से वोटर सूचियां उपलब्ध की जानी हैं, वहां सोमवार से ताला लटका हुआ है। पूछने पर काउंसिल अमले द्वारा यही बताया जा रहा है प्रशासन द्वारा राजीव गुलाटी की ड्यूटी इलेक्शन इंचार्ज के रूप में लगाई गई है। वह नहीं रहे जिस कारण उनके कक्ष का ताला नहीं खुल रहा।

लोगबोले-वोटर लिस्ट देने की ड्यूटी किसी और को दे काउंसिल

निरंतरदो दिन से बैरंग लौट रहे लोगाें ने काउंसिल की इस लापरवाही पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि अगर एक कर्मचारी उपलब्ध नहीं तो किसी और को वोटर लिस्टें उपलब्ध करवाने की ड्यूटी सौंपी जाए। इलेक्शन सैल चौबीसों घंटे काम करते हैं लेकिन यहां किसी को कुछ समझ नहीं रहा कि इलेक्शन सैल कक्ष का ताला किस दिन खुलेगा। वोटर सूचियां लेने काउंसिल कार्यालय में मौजूद राजेश खुराना, साक्षी, सुल्तान, मनीश शर्मा, दविन्द्र कौर, सरवण सिंह, पुनीत, जगतार सिंह, जसपाल सिंह, राजू खट्‌टर, सतनाम सिंह, दलजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह से काउंसिल कार्यालय में खड़े हैं। लेकिन पता चला है कि जिस क्लर्क ने सूचियां जारी करनी है वह किसी काम से बाहर गया हुआ है। उन्हाेंने कहा कि चुनाव की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है और किसी को यह नहीं पता कि उसके वार्ड में किन नए वोटरों को जोड़ा गया है। काउंसिल प्रशासन अगर इलेक्शन सैल में कर्मचारी तैनात करने की स्थिति में नहीं है तो यहां नोटिस चस्पा करवा दिया जाए कि वोटर लिस्टें नहीं मिल सकतीं और लोग इसके लिए धक्के खाने पर मजबूर ना हों। उन्हाेंने आरोप लगाए कि एनओसी जारी करने के टेबल पर चार चार कर्मचारी लगा दिए गए हैं, जबकि वोटर लिस्टें देने के नाम पर सभी चुप्पी साध रहे हैं।

आप चुनाव नहीं लड़ रही फिर भी है धाक

बेशकआम आदमी पार्टी चुनाव ना लड़ने की घोषणा कर चुकी है लेकिन मंगलवार को शहर में एक बार फिर आम लोगों के सिर पर आप की टोपियों का सैलाब देखने को मिला। नगर के चप्पे चप्पे में लोग आप की टोपियां लगाकर घूम रहे थे और उन टोपियों को देख भाजपा कांग्रेसियों के पसीने छूटते नजर रहे थे कि पता नहीं टोपी वालों का झाड़ू क्या कर दे।

दिल्ली के नतीजे से भाजपाई दिख रहे हैं चिंतित

खैरकुछ भी हो मंगलवार को दिल्ली में जैसे आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस का सुपड़ा साफ किया है जहां उससे पूरा देश सन्न है वहीं भाजपा के वर्कर इस बात को लेकर चिंतित नजर रहे हैं कि पंजाब में होने वाले निकाय चुनावों में क्या होगा।

वोटर सूचियां लेने पहुंचे पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार।

दफ्तर में लिस्ट है मौजूद

^ऐसानहीं कि किसी को वोटर सूची मिल रही हो। काउंसिल कार्यालय में सभी वार्डों की लिस्टे उपलब्ध हैं और कोई भी व्यक्ति वहां से वोटर सूची ले सकता है। जब उन्हें क्लर्क कक्ष में लगे ताले के बारे में बताया गया तो वह चुप हो गए। संदीपसिंह गढ़ा, रिटर्निंग अधिकारी-कम-एसडीएम

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बोले-पूरी स्थिति पर है निगरानी, हर वार्ड में उतारेंगे प्रत्याशी