पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी ने शादी से मना किया प्रेमिका ने निगला जहर

प्रेमी ने शादी से मना किया प्रेमिका ने निगला जहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमीकी अोर से शादी से इंकार किए जाने से नाराज होकर प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

थाना लक्खोके बेहराम पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता मंगत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सुनीता धागा फैक्ट्री में काम करती थी और वहीं पर हरजिन्द्र सिंह उर्फ जिन्दू पुत्र हंसा सिंह निवासी गांव मत्तड़ हिठाड़ भी काम करता था। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। मंगत सिंह के अनुसार उनकी बेटी ने उसे बताया था कि वह हरजिन्द्र सिंह से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है।

लेकिन हरजिन्द्र सिंह की ओर से शादी से इंकार करने पर सुनीता ने कोई जहरीली दवाई निगल ली जिसकी मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

एएसआई बलविन्दपाल ने बताया कि मंगत राम के बयानों के आधार पर आरोपी युवक हरजिन्द्र सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।