- Hindi News
- हवेली से ट्रैक्टर चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज
हवेली से ट्रैक्टर चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज
फिरोजपुर | एककिसान की खेतों में बनी हवेली से ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में थाना कुलगढ़ी पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया है। एएसआई हरबंस सिंह के अनुसार रछपाल सिंह पुत्र सावन सिंह निवासी विकास काॅलोनी फिरोजपुर सिटी ने शिकायत देकर बताया कि गांव बाजीदपुर के समीप उनके फार्म हाऊस में बनी हवेली से कोई अज्ञात चोर ट्रैक्टर चुरा ले गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ेंगे।