पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद के नेतृत्व में ग्रुप ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

सांसद के नेतृत्व में ग्रुप ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलकंज्यूमर अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों के शिष्टमंडल मेंबर ने सांसद शेर सिंह घुबाया की अध्यक्षता में डिविजनल रेलवे मैनेजर नार्दन रेलवे मंडल फिरोजपुर एनसी गोयल से मिलकर उनको मांग पत्र दिया। इस मांग पत्र में नेशनल कंज्यूमर अवेयरनेस ग्रुप ने मुक्तसर बूढ़ा गुज्जर रोड पर पड़ते रेलवे फाटक सी 29 पर रोड अंडर ब्रिज बनाए जाने की मांग की। मेंबर सांसद शेर सिंह घुबाया ने इस मांग को जायज बताते हुए डीआरएम को बताया कि फाटक के बंद होने पर यातायात में काफी दिक्कत आती है। शिष्टमंडल में अन्यों के अतिरिक्त नेशनल कंज्यूमर अवेयरनैस ग्रुप के जिला प्रधान शाम लाल गोयल, मीत प्रधान भंवर लाल शर्मा, सचिव सुदर्शन कुमार सिडानां, भाजपा जिला मीत प्रधान योगेश्वर योगी और अकाली नेता मा. रिखी राम भी शामिल थे। (जसकरन)

डीआरएम फिरोजपुर को मांग पत्र देते हुए मेंबर सांसद शेर सिंह घुबाया अन्य।