- Hindi News
- सिर पर टोपी, गले में मफलर डाल निकला केजरीवाल का दीवाना
सिर पर टोपी, गले में मफलर डाल निकला केजरीवाल का दीवाना
मांगें मनवाने के लिए प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स के बाहर रोष प्रदर्शन
मंगलवारदोपहर 12 बजे, शहीद ऊधम सिंह चौक पर स्थित पंक्चर लगाने की दुकान पर एक बाइक रूकी। बाइक चालक ने सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी और गले में मफलर डाला हुआ था।
बाइक रोककर उसने पंक्चर लगा रहे आम आदमी को आवाज लगाई और उसे टॉफियां दीं। पंक्चर लगा रहे सुनील कुमार ने पूछा भाई साहब यह किसलिए, तो बाइक सवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में आम आदमी की सरकार बनने जा रही है।
यशपाल सेठी नामक केजरीवाल के इस दीवाने से जब यह पूछा गया कि सरकारें तो पहले भी बनती आई हैं, फिर यह दीवानगी कैसी। उनका जवाब था कि पहली बार जनता ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वालों को बहुमत दिया है और भविष्य में उनके इस कदम का जो फल उन्हें मिलेगा, पूरा देश उसे देखेगा और भविष्य में होने वाले चुनावाें में भ्रष्टाचारी तंत्र के विरुद्ध ऐसी ही गवाहियां अंगुलियों पर तिलक लगाकर देगा।
ऊधम सिंह चौक पर टॉफियां बांट रहे यशपाल सेठी।