- Hindi News
- काउंसिल चुनाव की तैयारी को लेकर डीसी और एसएसपी ने लिया जायजा
काउंसिल चुनाव की तैयारी को लेकर डीसी और एसएसपी ने लिया जायजा
जिलेमें छह नगर काउंसिलों नगर पंचायतों के होने वाले चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रबंधों को लेकर बैठक की गई। जिला चुनाव अधिकारी देवेन्द्रपाल सिंह खरबंदा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एसएसपी हरदयाल सिंह मान, एडीसी अमित कुमार नीलमा ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।
खरबंदा ने बताया कि नामांकन भरने का दौर शुरू हो गया है और 13 तक नामांकन भरने के बाद 14 फरवरी को स्क्रीनिंग की जाएगी और 16 को वापिस लेने का अंतिम दिन है और इसी दिन चुनावी चिन्ह्र अलॉट कर दिए जाएंगे। किसवार्ड में कितने पोलिंग बूथ : चुनावअधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर काउंसिल के 31 वार्डों में 26 पोलिंग स्टेशन तथा 73 बूथ लगेंगे। गुरुहरसहाय के 15 वार्डों के लिए 12 पोलिंग स्टेशन 28 बूथ, ममदोट के 13 वार्डों के लिए 10 पोलिंग स्टेशन 13 बूथ, मुदकी में 13 वार्डों 8 पोलिंग स्टेशन 13 बूथ, जीरा के 17 वार्डों में 9 पोलिंग स्टेशन 34 बूथ तथा तलवंडी भाई के 13 वार्डों में 6 पोलिंग स्टेशन 13 बूथ स्थापित किए हैं।
वॉयरलेससे जुड़ेंगे बूथ: एसएसपीहरदयाल सिंह मान ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी नगर काउंसिल नगर पंचायतों के असला धारक अपने हथियार पुलिस थानों में जमा करवाएं। मान ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशन वॉयरलेस फोनों के साथ जोड़े जाएंगे और चुनाव वाले दिन कोई व्यक्ति हथियार के साथ पाया गया तो उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी।
डीसी एसएसपी ने अधिकारियों के साथ लिया प्रबंधों का जायजा।