पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव अाचार संहिता लागू करवाने को प्रशासन नहीं दिख रहा संजीदा

चुनाव अाचार संहिता लागू करवाने को प्रशासन नहीं दिख रहा संजीदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकाउंसिल चुनावों के मद्देनजर पंजाब चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू कर रखा है।

बावजूद इसके नगर काउंसिल कार्यालय में सत्ताधारी पार्टी के नेता के लगे नींव पत्थर सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन इन पत्थरों को ढक देता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है। काउंसिल कार्यालय में प्रवेश करते साथ ही दाई तरफ को पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया तथा बाई तरफ सांसद शेर सिंह घुबाया का नींव पत्थर लगा हुआ है। कार्यालय में जाते साथ हर किसी की निगाह इन पत्थरों पर पड़ना स्वभाविक है। अकाली-भाजपा का प्रचार सरकार कार्यालयों में भी खुलकर हो रहा है, लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इस तरफ नहीं गई है। रिटर्निंग अधिकारी कम-एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा की माने तो मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट ठोस तरीके से केन्द्रीय चुनाव आयोग के आदेशों पर लागू होती है। जो अचार संहिता अब लागू हुई है इतना जरूर है कि कोई नया नींव पत्थर नहीं लगेगा पर पुराने नींव पत्थरों को नहीं ढका जाता, इन चुनावों का बजट काफी कम होता है।

इसी गेट के दूसरी ओर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया द्वारा नींव रखने का लगा पत्थर।

नगर काउंंसिल कार्यालय के गेट के पास लगा अकाली सांसद शेर सिंह घुबाया द्वारा किए उद्घाटन का पत्थर।