पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिंकी ने फोर लेन सड़क के कार्यों का लिया जायजा

पिंकी ने फोर-लेन सड़क के कार्यों का लिया जायजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करोड़ोंकी लागत से हुसैनीवाला के लिए बन रही फोर लेन सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने विभागीय अमले के साथ दौरा किया। सड़क के दोनों तरफ इंटरलाकिंग टाईलों से बन रही फुटपाथ के मैटीरियल की जांच के लिए पिंकी ने लैब भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

पिंकी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को ठेकेदार द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले मैटीरियल की समय-समय पर लैब में जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए उन्होंने यूपीए शासन से करोड़ों रुपए की राशि मंजूर करवाई थी और दो बार विभागीय अधिकारियों को 35 करोड़ 15 करोड़ के चेक सुपुर्द किए हैं।