पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार साल पहले सीएम ने घोषित की सहायता राशि, नहीं मिली पीड़ित को

चार साल पहले सीएम ने घोषित की सहायता राशि, नहीं मिली पीड़ित को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फिरोजपुर

एकमात्रसहारे बेटे की चार साल पहले हुई हत्या के बाद मुख्यमंत्री ने संगत दर्शन में एक बाप की दयनीय हालत देख आर्थिक सहायता देने घाेषणा की थी, लेकिन वह राशि आज तक उसे मिली नहीं है। मल्लवाल रोड के निवासी नरैन सिंह ने बताया कि उसका बेटा शुभम उर्फ छोटू 11 फरवरी 2010 को लापता हो गया था, जिसके संबंध में उसने 13 फरवरी को थाना सिटी में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि शुभम का शव पुलिस ने चूना वट्‌ट नहर, जिला गंगानगर से 22 फरवरी 2010 को बरामद किया था, जिसकी किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। नरैन सिंह अनुसार इस संबंध में थाना सिटी पुलिस ने 22 फरवरी 2010 को पर्चा दर्ज किया था। उसने बताया कि उसका बेटा उसका एकमात्र सहारा था। उसके हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए वह लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। वह प्राइवेट नौकरी करता है, जिस कारण से उसकी आर्थिक हालत काफी बिगड़ चुकी है। नरैन सिंह ने कहा कि इस संबंध में उसने चार वर्ष पहले संगत दर्शन करने आए मुख्यमंत्री बादल से गुहार लगाई थी, जिन्होंने उप-मण्डल मजिस्ट्रेट को निजी फंड से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दिए थे। वह कई बार उप-मण्डल अधिकारी को लिखित तौर पर सूचित कर चुका है, लेकिन वह रााशि अभी तक उसे नहीं मिली।