पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो वाहन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर 10 बाइक बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर 10 बाइक बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईएस्टॉफ की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 10 चोरी की बाइक बरामद की है। स्टॉफ प्रभारी किक्कर सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा चुंगी नंबर सात के समीप नाकेबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर रहे दो युवकों पर आशंका होने पर जब उन्हें रोककर वाहनों के कागजात मांगे तो पहले उनलोगों ने आनाकानी की बाद में उन्होंने माना कि बाइक चोरी की है।

एसएचओ किक्कर सिंह ने बताया कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं और चोरी किए गए वाहनों को आगे बेचने का धंधा करते हैं। पकड़े गए आरोपियों वीर चंद उर्फ वीरू पुत्र महिन्द्र पाल सिंह निवासी गांव बेटू कदीम और बलविन्द्र सिंह उर्फ घुल्ला पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव करियां पहलवान पर थाना कैंट में मामला दर्ज करवाने के पश्चात इनसे पूछताछ की गई तो इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ और चोरी की बाइक बरामद की।