- Hindi News
- मांगंे मानीं तो यूनियन करेगा जेल भरो आंदोलन
मांगंे मानीं तो यूनियन करेगा जेल भरो आंदोलन
फिरोजपुर | जिलापरिषद के तहत कार्य कर रहे ग्रामीण हेल्थ एवं वेटनरी डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्टों एवं दर्जा चतुर्थ कर्मचारियों ने रविवार को रोष रैली की। फार्मासिस्ट यूनियन नेताओं हरजिन्द्र सिंधी, हरगुरशण सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य की 1186 हेल्थ एवं 582 वेटनरी डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्टों एवं क्लास फोर कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को मनवाने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग मुख्यालय के समक्ष पक्का धरना 9 दिन से जारी है और फार्मासिस्ट नेता रूपिन्द्र सिंह राजा सात दिन से मरणव्रत पर बैठा है। फार्मासिस्ट यूनियन ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 15 सितम्बर तक उनकी मांगों संबंधी नोटीफिकेशन जारी ना किया गया तो फार्मासिस्ट एवं क्लास फोर एम्पलॉयज परिवारों सहित जेल भरो आंदोलन छेड़ देंगे, जिसकी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी।