पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों को भेजा मिनरल वाटर

बाढ़ पीड़ितों को भेजा मिनरल वाटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर। दानीसज्जनों के सहयोग से एकत्रित की 100 पेटी मिनरल वाटर की बोतलें समाजसेवक डाॅ कूलभूषण शर्मा, इन्द्र गुप्ता, नवनीत टिक्का, शेरू रामपाल द्वारा जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजी गईं। डाॅ शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर हमारे देश का अटूट अंग है, वहां फंसे लोगों की सहायता के लिए पूरा देश एकजुट है। हर नागरिक का सहायता का कर्त्तव्य बनता है। इसी सोच के साथ नगर के दानी सज्जनाें से सहयोग ले खाद्य पदार्थ एकत्रित कर सेेेना के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जा रहा है।