- Hindi News
- उत्पादों की पैकिंग पर भगवान की फोटो छापने का विरोध
उत्पादों की पैकिंग पर भगवान की फोटो छापने का विरोध
बीडी के बंडलों पर छपी भगवान गणेश की फोटो।
भास्कर न्यूज|फिरोजपुर
पेट्रोलपंप पर काम करने वाले नारायण सिंह ने देवी-देवताओं का अपमान करने वाली तमाम उत्पाद कंपनियों को कोर्ट में ले जाने की चेतावनी दी है जो अपने प्रॉडक्ट की बिक्री के लिए देवी-देवताओं के चित्र प्रकाशित करवाते हैं।
उन्होंने कहा कि सामान के उपयोग के पश्चात अधिकतर लोगों द्वारा इसके रैपर एवं पैकिंग मटीरियल को कूड़ा कर्कट अथवा गलियों बाजारों में फेंक दिया जाता है। नारायण सिंह ने ऐसी कंपनियों से सवाल किया है कि उनके द्वारा रजिस्टर्ड करवाए गए उत्पादों में केवल देवी-देवताओं के नाम ही शामिल हैं या उनके फोटो भी साथ रजिस्टर्ड करवाए गए हैं। अगर ऐसा है तो भारत सरकार को देवी देवताओं की फोटो रजिस्टर्ड करने वाले कानून में बदलाव करना चाहिए अन्यथा अपनी मर्जी से फोटो छापने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्यवाही का प्रावधान होना चाहिए। नारायण सिंह ने कहा कि यह काम हिन्दू संगठनों के एकजुट होने से ही बंद हो सकता है।
अगर कोई उसका साथ ना भी देगा तो वह अकेला कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। नारायण सिंह ने बताया कि वह केवल खोखली बातें नहीं करता बल्कि प्रैक्टिकल इस काम में लगा हुआ है।
उसे जहां कहीं भी देवी देवताओं के चित्रों का अपमान नजर आता है वह उन रैपरों, पैकिंग को संभाल कर रख लेता है ताकि किसी भी स्थिति में वह अपनी बात को प्रूफ कर सके।