दलजीत सिंह खत्री सभा के प्रधान बने
संगरूर|पंजाब खत्रीसभा की राज्य स्तरीय डेलिगेट काॅन्फ्रेंस राज्य प्रधान दलजीत सिंह जख्मी की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 176 डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सदस्यों ने दलजीत सिंह जख्मी को दोबारा दो वर्ष के लिए अध्यक्ष बनाने का आह्वान किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। मौके पर निर्मल सोफत खन्ना, पवन कपूर अमृतसर, कतियाल जालंधर, सतपाल वर्मा सुनाम, सुभाष शाही नाभा, पवन महता पटियाला, मनमोहक कौशल गोबिंदगढ़, सोहन लाल माछीवाड़ा, डा. पीएस वर्मा, रघबीर चंद धूरी, एमआर बत्तरा चंडीगढ़, रमन महरा फगवाड़ा, पवन पासी बनूड़, भंडारी फिरोजपुर, विजय धीर मोगा, राज साहनेवालिया खन्ना, अमृत बरनाला, भरपूर चंद वैक्टर, विकास खन्ना, सुनील चोपड़ा मोगा, आरके भोला मोगा, महिंदर बत्ता, अनिल मोती, तेलु राम जगराओं, वरुण जख्मी, अमन जख्मी, जगदीश कोहली एडवोकेट, अनिल वडेरा, महिंदरपाल भगरिया, सतपाल सहगल मौजूद थे। डा. पीएस वर्मा ने सभा की डायरेक्टरी जारी करने की रस्म अदा की। सतपाल सत्यम ने मंच संचालन किया।