पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने दी संघर्ष की चेतावनी तो शुरू हुआ टाइलें लगने का काम

लोगों ने दी संघर्ष की चेतावनी तो शुरू हुआ टाइलें लगने का काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलीमें विकास कार्य ना करवाने के चलते मोहल्ला निवासियों द्वारा दी गई संघर्ष की चेतावनी ने रंग लाना शुरू कर दिया है। नगर काउंसिल प्रशासन द्वारा गली नंबर 3 में टाईले लगवाने का काम शुरू करवा दिया है। गली बाशिंदों हरभजन सिंह चावला, मनमोहन सिंगला, राजन, सतीश, उड़ीक चंद, बहादर, सपना रानी ने बताया कि गली बनाने वाले ठेकेदार द्वारा काम को लटकाया जा रहा था, जिस कारण सभी को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उन्होंने बताया कि इसी कारण उन्होंने 11 फरवरी को नगर काउंसिल कार्यालय के आगे चक्का जाम कर धरना लगाने की आवाज उठाई थी और संघर्ष के बारे में ईओ को भी सूचित कर दिया था। लेकिन काउंसिल प्रशासन द्वारा विकास कार्य को शुरू करवा दिया गया है, जो प्रशंसा का पात्र है। बताना जरूरी है कि विकास ना होने की सूरत में भास्कर ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर नगर काउंसिल के अमले को कुम्भकर्णी नींद से उठाया था।

गली में शुरू हुआ टाइलें लगाने का काम।