10 से 13 फरवरी तक भरे जाएंगे नामांकन
ममदोट|25 फरवरीको होने वाले नगर पंचायत चुनावों को लेकर अकाली-भाजपा कांग्रेसी नेताओं में शह मात का खेल शुरू हो गया है। बेशक किसी भी पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है, फिर भी आंतरिक तौर पर योजनाएं बनाकर कैंडीडेट उतारने की योजना चल रही है। नेताओं के दिल्ली चुनावो में व्यस्त होने के कारण किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार सूची की घोषणा नहीं की है। पिछले चुनावों की बात करें तो राज्य में अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार होने के बावजूद कांग्रेस के केवल कृष्ण नारंग ने काफी वोटो से जीतकर गठबंधन को मात दी थी। कांग्रेस की जीत गठबंधन नेताओं को रास नहीं आई और उन्होंने हलका विधायक की सिफारिशों पर ममदोट पंचायत भंग करवा नगर पंचायत बना दी एवं स्वयं प्रधानगी पर काबिज होने के बाद देखने लगे। तभी ममदोट एवं इसके साथ पड़ते गांवो के सरपंचो ने संयुक्त रूप से माननीय हाईकोर्ट में रिट डालकर अदालत ने पंचायत को बहाल करने के आदेश दिए। क्षेत्र के राजनेताओं ने इसे अपनी हार मानते हुए दोबारा विधायक की सिफारिशों से केस लोकल बॉडीज विभाग में लगवा इसे नगर पंचायत के रूप में बहाल करवाया। ममदोट नगर पंचायत के कुल 13 वार्डों में करीब 6900 वोटर है। जिनमें 6 वार्ड जरनल, छह अनुसूचित जाति रिजर्व तथा एक पिछड़ी श्रेणी के लिए आरक्षित है। जरनल वार्डों में तीन वार्ड महिलाओं तीन पुरुषों, अनुसूचित में दो पुरुषों तथा चार महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारियों की हुई तैनाती
फिरोजपुरनगर काउंसिल के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा को बनाया गया है, जबकि नगर काउंसिल जीरा में जरनैल सिंह एसडीएम, गुरुहरसहाय में जसपाल सिंह, तलवंडी भाई में डीटीओ चरणदीप सिंह, नगर पंचायत मुदकी में सहायक कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अरूण शर्मा, ममदोट में तहसीलदार फिरोजपुर भुपिन्द्र सिंह को रिटर्निंग अधिकारी तैनात किया है।
डीपीएस खरबंदा।