नल चलाया तो पानी के बजाय निकले सपोले
साफपानी बिजली का मुद्दा लेकर चुनाव जीतने वाले छावनी के नवनिर्वाचित सदस्यों के कार्यकाल को एक माह का समय बीतने का गया है, लेकिन सभी अपने वादों पर खरा उतरने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
कैंटोनमेंट अस्पताल के नजदीक दुकानदारों ने पानी भरने के लिए टोटी चलाई तो उसमें पानी की बजाय सपोले, कचरा कई तरह के कीड़े निकलने शुरू हो गए। सब कुछ देख दुकानदार हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत बोर्ड अधिकारियों को सूचित किया। पानी की बजाय कीड़ों का निकलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जिससे यह साबित होता है कि बोर्ड प्रशासन या फिर संबंधित ठेकेदार द्वारा टंकियों वॉटर पंपों पर सफाई नहीं कार्रवाई होगी। ठेकेदार के समय के दौरान भी लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कत होती थी। बोर्ड प्रशासन से मांग किया है कि लोगों को साफ पानी मुहैया करवाएं। बोर्ड प्रशासन द्वारा पानी का काम ठेके पर दिया हुआ था और कुछ दिन पहले ही उक्त ठेकेदार द्वारा यह ठेका छोड़ा है। लोगों के घरों में पानी का पूरा प्रेशर छोड़ने को बोर्ड द्वारा कुछ वॉटर पंप भी लगवाए जा रहे हैं।
डिब्बे में पानी पर तैर रहे सपोले और कीड़े।