- Hindi News
- ट्रेन चलने से पहले नेताओं में क्रेडिट लेने की लगी है होड़
ट्रेन चलने से पहले नेताओं में क्रेडिट लेने की लगी है होड़
रेलबजट में पास हुई फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चलने से पहले नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। सोमवार की शाम ट्राॅयल के लिए चलाई जा रही इस ट्रेन को हरी झंडी देने के कार्यक्रम में अकाली-भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने ट्रेन चलवाने का श्रेय लूटने के लिए लोगों को न्यौता देना शुरू कर दिया है।
पूरा शहर नेताओं के हाेर्डिंग्स बोर्ड से अटा पड़ा है। यूपीए के शासन में ट्राॅयल के लिए चलाई गई इस ट्रेन का जनता को खासा लाभ हुआ था, लेकिन सरकार बदलते ही चंडीगढ़ जाने वाली उक्त ट्रेन बंद हो गई थी। जिसका नगरवासियों ने विरोध जताया था, लेकिन रेल विभाग द्वारा उक्त ट्रेन को बजट में तो पास कर दिया गया था, लेकिन चलाने के नाम पर बोगियों की कमी टेक्निकल खामियों का कारण बताते हुए आनाकानी की जा रही थी। यूथ कांग्रेस एनएसयूआई द्वारा विभिन्न संगठनों के सहयोग से करीब एक माह तक धरने-प्रदर्शनों भूख हड़ताल का दौर भी जारी रहा, लेकिन रेलवे के जरनल मैनेजर के आश्वसन के बाद धरना उठा लिया गया था।
ट्रेन को चलने से रोकने का कारण सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की सड़कों पर दौड़ने वाली बसें भी माना जा रहा है। क्योंकि जिन दिनों ट्राॅयल तौर पर ट्रेन चली थी निजी ट्रांस्पोर्टरों को काफी घाटा झेलना पड़ा था।
वहीं लोगों का कहना है कि ट्रेन किसी भी राजनेता ने चलवाई हो, उन्हें तो सिर्फ अपनी सुविधा से मतलब है। जनता मुताबिक ट्रेन किसने दोबारा शुरू करवाई है इस बारे में सभी को पता है और नेताओ को ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं। अगर ट्रेन का समय फिरोजपुर से सुबह 5 बजे और चंडीगढ़ से चलने का समय शाम 6 बजे होता तो इसका सभी को ज्यादा लाभ होना था।
यूपीए के शासन में शुरू हुई थी यह ट्रेन : पिंकी
वहींहर विकास के कार्यों का क्रेडिट कांग्रेस को दिलवाने वाले विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी लोगों से कह रहे हैं कि यूपीए शासन में ट्राॅयल के रूप में शुरू हुई इस ट्रेन को भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत बंद किया था। उनका कहना है भाजपाई अगर जनता की मांग को देख रहे होते तो वह पहले ही रेलमंत्री से मिलकर ट्रेन चलवा सकते थे ताकि लोगों को इतना संघर्ष करना ही ना पड़ता। पिंकी कहते हैं कि उनके रेल मंत्रालय में कई अधिकारियों से अच्छे सम्बंध है और ट्रेन बंद होने के बाद से उनके सम्पर्क में थे। गाड़ी को पुन: चालू करवाना उनका कड़ा प्रयास है।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मैं मिला था : कमल शर्मा
भाजपाप्रधान कमल शर्मा बयान दावे कर रहे हैं कि लोगों के आह्वान पर ही वह रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिले थे और उनसे चंडीगढ़ के लिए ट्रेन चलवाने की मांग की थी। उनका कहना है कि रेलमंत्री ने तुरंत उनकी बात को मानते हुए रेल अधिकारियों को ट्रेन चलवाने के आदेश दिए। शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का हल करवाने के लिए वह सदा तत्पर रहते हैं। इस ट्रेन का लोगों को खासा लाभ होगा और जल्द ही ट्रेन की समयसारिणी में तबदीली की जाएगी। भाजपा सरकार जनता को हर बेहतर सुविधाएं देने का वादा करती है।
फिरोजपुर | अनेकसंघर्षों के बाद आखिर वह दिन ही गया जब फिरोजपुर के लाेगों को चंडीगढ़ तक सीधी स्थाई रेल सेवा मिलने जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु सोमवार की शाम रिमोट द्वारा चंडीगढ़-फिरोजपुर रेल सेवा का आरंभ करेंगे। शर्मा ने बताया कि जिला फिरोजपुर को बजट में घोषित इस ट्रेन का तोहफा देने के बाद रेल विभाग फिरोजपुर निवासियों की हरिद्वार तक सीधे ट्रेन चलाने की मांग पूरी करने में जुटा है और फिरोजपुर को अमृतसर तक सीधा रेल लिंक से जोड़ने का प्र्रोजेक्ट भी विभाग के पास विचाराधीन है। इसका खुलासा केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कमल शर्मा को भेजी लेटर में किया है। शर्मा ने कहा कि अभी ट्रेन का टाईम रेल विभाग की ओर से जारी शेडयूल अनुसार फिरोजपुर से 7 बजे चलने का रखा गया है, इसके पश्चात लोगों की मांग अनुसार ट्रेन के टाईम को एडवांस किया जाएगा। फिरोजपुर से लुधियाना तक चलने वाली सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14630 को हरिद्वार तक विस्तारित करने की प्रपोजल विचाराधीन है और इस रेल बजट में इसकी घोषणा होने की पूरी उम्मीद है।
रेलवे पुल पर लगा कमल शर्मा का हाेर्डिंग, जिसमें वह रेलमंत्री से मिलते दिख रहे हैं।