- Hindi News
- प्लाट दिलाने का झांसा दे 4.45 लाख ठगे, 3 पर केस
प्लाट दिलाने का झांसा दे 4.45 लाख ठगे, 3 पर केस
एकव्यक्ति को प्लाट दिलवाने का झांसा देकर उससे 4.45 लाख रुपए ठगने के आरोपी तीन लोगों पर थाना लक्खोके बेहराम पुलिस ने जांच के पश्चात मामला दर्ज किया है। एएसआई बलविन्द्र सिंह के अनुसार जुगराज सिंह पुत्र टेक सिंह निवासी गांव हामद ने जिला पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि बहादर सिंह पुत्र जसवंत सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी चक्क जमीत वाला हॉल आबाद लिंक टॉवर सोसाईटी मोहाली एवं उसके बेटों बहादर सिंह वरिन्द्र सिंह ने उसे प्लाट दिलवाने का झांसा दे उससे 4.45 लाख रुपए ले लिए। पैसे देने के बावजूद जब आरोपियों ने ना तो उसे प्लाट दिलवाया और ना ही उसके पैसे वापस लौटाए।