- Hindi News
- निष्काम वेलफेयर सोसायटी ने 16 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
निष्काम वेलफेयर सोसायटी ने 16 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
फिरोजपुर|निष्काम वेलफेयरसोसाइटी ने रविवार को शीतला मंदिर के प्रांगण में तीसरा राशन वितरण समारोह आयोजित किया। जिसमें कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय जोशी ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया और जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरण किया। डाॅ. कमलकांत द्वारा मौके पर मेडिकल कैंप लगाकर मरीजाें की नि:शुल्क जांच की और उन्हें दवाईया भी भेंट की। अजय जोशी ने सोसायटी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी का यह काम काफी बढ़िया है और किसी जरूरतमंद पर दयाभाव रख उसकी सहायता करना ही सच्ची सेवा। पदाधिकारियों ने जोशी को सम्मानित किया। इस अवसर पर अरुण मेहरा, प्रदीप अहूजा, पंकज गुप्ता, अरुण शर्मा, कुलदीप जोशी, अशोक, काकू, संदीप वोहरा, राकेश रोशन, मुकुल, गरीश, रिंकू भी उपस्थित थे।