शक्ति संस्कृति को भूलें: खेमचंद्र
विहिपएवं बजरंग दल द्वारा रविवार को शीतला देवी मंदिर में विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ।
जिसमें विहिप के केन्द्रीय मंत्री खेमचन्द्र, प्रांतीय मंत्री हरिन्द्र जी ने विशेषातिथि के तौर पर हिस्सा लिया, जबकि कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्वामी कमलपुरी थे।
हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, भारत माता की जय, जय दुर्गा जय भवानी के जयघोष लगाएं और नारो पूरा पंडाल गूंज उठा।
धार्मिक सभा के साथ आरम्भ हुए इस कार्यक्रम में खेमचन्द्र ने कहा कि भारत की धरती पवित्र है, क्योंकि यहां पर विभिन्न देवी-देवताओं का अवतार हुआ और पीरो-गुरुओं की धरती कही जाती है। तभी पूरे संसार में सिर्फ भारत को ही माता के नाम से पुकारा जाता है।
उन्होंने कहा हिन्दू कोई धर्म नहीं बल्कि यह मनुष्य का स्वभाव है। प्रत्येक नागरिक को अपने तरीक्के से पूजा-अर्चना करने का अधिकार है लेकिन अपनी संस्कृति को ना भुलाकर देश की सेवा करना भी हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है।
हिन्दुओं को अपनी शक्ति नहीं भूलनी चाहिए क्योंकि देश को विदेशी ताकतों से बचाने में सभी का खासा योग्दान रहा है।
गो हत्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय देश आजाद हो रहा था तो उस वक्त गोहत्या का जोर काफी था। बुद्धिजीवी लोगों ने जब महात्मा गांधाी को गोहत्या के बारे में बताया तो बापू ने कहा अजादी पहले जरूरी है बाद में गो हत्या को बंद करवा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक गोहत्या रूकने का नाम नहीं ले रही।
स्वामी कमलपुरी ने सनातन संस्कृति में विश्वास करने की प्रेरणा दी और कहा कि गाय की रक्षा करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर हरीश गोयल, सुनील शर्मा, सुभाष गुप्ता, संजीव शर्मा, कुमार गौरव, सुनील कपूर, जसबीर सोढ़ी, अंकुर, शुभम, हरजिन्द्र बंसीवाल, अमित नारंग, ज्ञान चन्द्र भी उपस्थित थे।
महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर लिया हिस्सा।
शीतला देवी मंदिर के हिंदू सम्मेलन में उपस्थित लोग।