देव समाज कॉलेज में मनाया वार्षिक मेला
देवसमाज कॉलेज फाॅर वुमेन में 23वां वार्षिक ग्रेंड मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रिंसिपल डाॅ. मधु परॉशर ने बताया कि मेले का शुभारंभ एडीसी डवलपमेंट नीलिमा ने शमा रोशन कर और गुब्बारों को हवा में छोड़कर किया।
प्रिंसिपल डाॅ परॉशर ने कहा कि पंजाब की धरती मेलों की धरती है और इस धरती पर लगने वाले मेले यहां के लोगाें के रहन सहन, समाज के विभिन्न रंगों को दर्शाते हैं। मेले में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए।
बच्चों के लिए झूलों का विशेष प्रबंध किया गया। कॉलेज पंजाबी विभाग की ओर से पंजाबी सभ्याचार से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई।
पंजाबी गायक राजपिन्द्र ढिल्लों, जसपिन्द्र रैना, गगन सिद्धू, टिक्का धालीवाल ने अपने गीतों से मनोरंजन किया।
एडीसी को सम्मानित करता कॉलेज प्रशासन।
हवा में गुब्बारे छोड़ मेले का शुभारंभ करती प्रिंसिपल डाॅ पराॅशर और साथ हैं एडीसी मैडम नीलिमा।