- Hindi News
- धोखाधड़ी के मामले की मिस्ल गुम करने वाले रिटायर्ड एएसआई पर पर्चा
धोखाधड़ी के मामले की मिस्ल गुम करने वाले रिटायर्ड एएसआई पर पर्चा
फिरोजपुर|पुलिस विभागमंे अपने सेवाकाल के दौरान धोखाधड़ी के एक मामले की मिस्ल गुम्म करने वाले एएसआई के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला एसएसपी के आदेशों पर दर्ज किया गया है। थाना मक्खू के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए धोखाधड़ी के मामले में एएसआई शविन्द्रपाल सिंह को जांच अधिकारी लगाया गया था। उनकी लापरवाही से मामले की मिस्ल गुम हो गई जिस कारण मामले की जांच प्रभावित हुई। इस सम्बन्ध मंे एसएसपी द्वारा की गई जांच के पश्चात एएसआई शविन्द्रपाल सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। वह अब सेवामुक्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि शविन्द्रपाल सिंह सेवामुक्ति से पहले थाना मक्खू में ही तैनात रह चुके हैं।