- Hindi News
- झगड़े में दो घायल, दो गुटों के 11 लोगों पर क्रॉस केस दर्ज
झगड़े में दो घायल, दो गुटों के 11 लोगों पर क्रॉस केस दर्ज
फिरोजपुर|पानी कीनिकासी के लिए नाली बनाने को लेकर दो गुटों के मध्य हुए झगड़े के सम्बन्ध मंे थाना घल्लखुर्द पुलिस ने दोनों गुटों के 11 लोगों के विरूद्ध क्रॉस केस दर्ज किए हैं। एएसआई दविन्द्र कुमार अनुसार गांव कब्बर वच्छा में पानी की निकासी के लिए नाली बनाने को लेकर धरमिन्द्र सिंह और नायब सिंह के परिवारों के मध्य झगड़ा हो गया। इस झगड़े में कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के पश्चात धरमिन्द्र सिंह के बयानों के आधार पर विरोधी गुट के नायब सिंह, चमकौर सिंह, जसमेल कौर, जस्सा सिंह और रानी के विरूद्ध मामला दर्ज किया है जबकि इसी मामले में नायब सिंह के बयानों के आधार पर धरमिन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, हैप्पी, बसंत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, बसंत सिंह पुत्र पीओन सिंह और जोती के विरूद्ध क्रॉस केस दर्ज किया है।