पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिरोजपुर में बिखरेंगे भारतीय संस्कृति के रंग

फिरोजपुर में बिखरेंगे भारतीय संस्कृति के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नार्दन जोन कल्चरल सेंटर 23 से 25 तक करवाएगा राष्ट्रीय लोक नाच एवं सांस्कृतिक मेला

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर

भारतीयसंस्कृति को प्रफुल्लित कर रहे नार्दन जोन कल्चरल सेंटर द्वारा इस बार राष्ट्रीय लोक नाच एवं सांस्कृतिक मेले के आयोजन के लिए शहीदों की धरती फिरोजपुर को चुना गया है। यह मेला 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिन को समर्पित होगा। मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सेंटर के तालमेल अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से 125 कलाकारों के पहुंचने की संभावना है, जो विभिन्न राज्यों के लोक नाच एवं संस्कृतियों के रंग बिखेरेंगे।

तीनों दिन विभिन्न स्थानों पर मेला आयोजित होगा। 23 सितम्बर को टाउन हॉल पार्क फिरोजपुर सिटी में, 14 सितम्बर को देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन फिरोजपुर सिटी में और 25 सितम्बर को बाबा कुंदन सिंह कॉलेज मुहार में समारोह होंगे।

इस मेले में पंजाब, असम, मनीपुर, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कलाकार पहुंच रहे हैं।