पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालों के तानों से तंग होकर लगाया था फंदा

सालों के तानों से तंग होकर लगाया था फंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवारकी शाम को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने तीन भाइयों पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मानते हुए मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक सलामत पुत्र खुशी राम निवासी गांव खुंदड़ उत्ताड़ की प|ी वीरो के बयान के आधार पर प्रेम, सेमा और जिंदर तीनों पुत्र फजल निवासी गांव लूथड़ पर मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश जारी है।

एएसआई अनुसार वीरो ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके भाई सूबा की मौत हो गई थी। उसके संस्कार की रस्म में शामिल होने के लिए वह अपने पति सलामत के साथ बस्ती गोल बाग आई हुई थी। उसने बताया कि उसकी मौसी के बेटे प्रेम, सेमा और जिन्दर भी वहां मौजूद थे जिन्होंने शराब पी हुई थी।

शराब के नशे में धुत्त इन लोगों ने उसके पति को यह कहकर ताने मारने शुरू कर दिए कि काका की मौत के जिम्मेवार तुम हो। सलामत ने जब उनका विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की।

वीरो ने कहा कि अपने को जलील महसूस कर उसका पति सलामत संस्कार की रस्म में नहीं गया और अकेला घर पर रह गया।

जब सब लोग चले गए तो उसने शराब पी और अपनी बेइज्जती सहन ना करते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

एएसआई अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के हवाले कर दिया गया है।