पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना सदर के सांझ केंद्र में मीटिंग

थाना सदर के सांझ केंद्र में मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर। थानासदर में एसएचओ यादविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और पब्लिक की मीटिंग हुई। सांझ केन्द्र इंचार्ज सुरजीत सिंह ने कहा कि लोग अपने नए असलहा लाइसेंस, हथियार खरीदने का समय बढ़ाने, चोरी की गाड़ियों संबंधी अथवा उनकी अनट्रेेस रिपोर्ट संबंधी, अपनी मलकीयत से पहले गाड़ियों की एनओसी, पासपोर्ट, खेल मामलों, प्रदर्शनियां लगाने, लाउड स्पीकर एवं अन्य धार्मिक समारोहों के लिए परमिशन लेने के लिए सांझ केन्द्रों की सेवाएं ले सकते हैं। उक्त के अलावा एनआरआई रजिस्ट्रेशन, विदेशियों के रिहायशी परमिट में बढ़ोतरी, एफआईआर, डीडीआर की कॉपी लेने, नौकरियों के लिए अटेस्टेशन, चरित्र प्रमाणपत्र, किराएदार मामले, पैट्रोल पंप एवं सिनेमा हॉल का एनओसी लेने की रसीदें भी सांझ केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं।