- Hindi News
- चिंत्तपूर्णी, ज्वाला देवी दर्शन केेे लिए बस रवाना हुई
चिंत्तपूर्णी, ज्वाला देवी दर्शन केेे लिए बस रवाना हुई
फिरोजपुर में धर्म जागरण रक्तदान संस्था की 20वीं बस रवाना करने पहुंचे पूर्व जिला ट्रैफिक इंचार्ज सुरिन्द्र कांत।
भास्कर न्यूज|फिरोजपुर
धर्मजागरण रक्तदान संस्था की 20वीं मासिक बस सेवा शनिवार सुबह चिंत्तपूर्णी एवं ज्वाला देवी दर्शनों के लिए रवाना हुई। संस्था के पदाधिकारियों सरबजीत सन्नी, वरुण पाठक, पवन भाटिया, रणधीर डिम्पा, रमेश भल्ला, बॉबी, मोनू, विशाल, जीवन, विपुल नारंग, बिट्टू शर्मा इत्यादि ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुरिन्द्र कांत जी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिन्हें संस्था द्वारा महामाई का चित्र एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह बस हिमाचल प्रदेश के छिन्नमस्तिका धाम, ज्वाला देवी मंदिर, शिव बाड़ी से होते हुए रविवार वापसी पर नकोदर में बाबा मुराद शाह होकर आएगी।