- Hindi News
- सरहदी लोक सेवा समिति ने खेल खेल में युवाओं को देश की भलाई को प्रेरित किया
सरहदी लोक सेवा समिति ने खेल-खेल में युवाओं को देश की भलाई को प्रेरित किया
फिरोजपुर में कबड्डी मुकाबले का आरंभ करवाते आयोजक एवं खिलाड़ी।
भास्कर न्यूज|फिरोजपुर
सरहदीलोक सेवा समिति ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव बस्ती भानेवाली में सांस्कृतिक समारोह एवं खेल मुकाबले करवाए गए। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश खुराना एवं जिला अध्यक्ष कमल कालिया ने बताया कि समारोह का शुभारंभ पूर्व संसदीय सचिव एवं हलका इंचार्ज सुखपाल सिंह नन्नू ने किया।
नन्नू ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को सीमा प्रहरियों की संज्ञा दी और कहा कि उनके मनोबल पर पूरे देश की रक्षा आधारित रहती है।
अगर वह अच्छे गुण सीखकर समाज की भलाई करेंगे तो पूरे देश का भला होगा और अगर वह कुरीतियों के मार्ग पर चलेंगे तो अपने अपने परिवार के साथ-साथ देश के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए युवा पीढ़ी को अपने दिमाग को व्यस्त रखने के लिए खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। समारोह में जगतार सिंह, बख्शीश सिंह, मोहित ढल्ल, सरबजीत सन्नी, मिंटी मग्गो इत्यादि अतिथिगण के रूप में शामिल हुए।
समिति पदाधिकारियों राजेश खुराना, कमल कालिया, जगीर कुमार, गुरदेव, प्रेम कुमार, ओम प्रकाश, जगमीत, बलविन्द्र ने बताया कि सरहदी लोक सेवा समिति का गठन फिरोजपुर में पांच वर्ष पहले किया गया।
इस समिति का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों विशेषत: युवाओं को देशभक्ति एवं देश की रक्षा के मार्ग पर चलाना है। युवाओं में नैतिकता के गुण भरने के साथ साथ उन्हें शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की सीख दी जाती है।
समारोह के अंत में विभिन्न खेलों के विजेताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को मुख्यातिथि सुखपाल सिंह नन्नू द्वारा सम्मानित किया गया।