पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम में कार्ड फंसने से लेनदेन ठप

एटीएम में कार्ड फंसने से लेनदेन ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार की रात मशीन में कार्ड फंसने के बाद बंद पड़ा एटीएम।

भास्कर न्यूज|फिरोजपुर

छावनीमेन चौक के समीप स्थित एचडीएफसी के एटीएम काउंटर से पैसे निकलवाने गए एक उपभोक्ता का कार्ड मशीन में ही फंस गया। कार्ड फंसने से उपभोक्ता को तो परेशानी उठानी ही पड़ी, काफी कोशिशों के बावजूद कार्ड ना निकलने के कारण दो दिन तक इस एटीएम से भुगतान बंद कर दिया गया है।

उपभोक्ता सुरिन्द्र शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार रात्रि 9 बजे वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम काउंटर पर गया और नकदी निकलवाने के लिए अपना कार्ड भीतर डाला।

उसके कार्ड के संबंध में स्क्रीन पर कोई गतिविधि ना हुई और ना ही उसका कार्ड बाहर निकला। उसने एटीएम सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात गार्ड मनजिन्द्र सिंह से हेल्प मांगी।

दोनों ने कार्ड बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन कार्ड बाहर नहीं निकल पाया। गार्ड मनजिन्द्र सिंह ने उसे यह कहते हुए लौटा दिया कि अब सोमवार को एटीएम संचालन करने वाली कंपनी द्वारा मशीन खोलकर उसका कार्ड निकाला जाएगा और तब तक इस मशीन में कोई कार्ड नहीं डाला जा सकता। कार्ड फंसने के चलते सोमवार तक एटीएम काउंटर पर लगी मशीन को आउट ऑफ सर्विस कर दिया गया है।