पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवसमाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड, एमएड के नए सेेशन का इनोग्रेशन

देवसमाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड, एमएड के नए सेेशन का इनोग्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समारोह को सं‍बोधित करती हुई मुख्यातिथि एगनीस ढिल्लों।

समारोह में अतिथि, गणमान्यों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति।

अध्यापक समाज को देता है नई दिशा समर्पण भाव से अपनाएं टीचिंग: ढिल्लों

भास्कर न्यूज|फिरोजपुर

अध्यापकबनने का उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाना ही नहीं बल्कि अध्यापक के अर्थ को गहराई से समझना चाहिए। यह विचार देव समाज मैनेजिंग काउंसिल की सदस्य एगनीस ढिल्लों ने शनिवार को देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में सेेशन 2014-15 के बीएड एवं एमएड कोर्सों का रस्मी उद्घाटन करने के पश्चात भावी अध्यापकों को सं‍बोधित करते हुए कही।

ढिल्लों ने कहा कि अध्यापक समाज का प्रतिबिंब बनकर काम करते हैं, इसलिए अध्यापक का मनोरथ स्कूल अथवा काॅलेज टाईम में बच्चों को पढ़ाना नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं समाजसेवा होना चाहिए कि मतलब से होकर अध्यापन कार्य अपनाएं।

ढिल्लों ने कहा कि अगर हम समर्पण भाव से अध्यापन का काम करते हैं तो हमें अनंत खुशियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने सम्बोधन के दौरान कई ऐसे अध्यापकों की उदाहरण दीं। जिन्होंने अपने कार्यों से अपने विद्यार्थियों को ना केवल प्रभावित किया बल्कि उनके सुनहरे भविष्य की नींव भी रखी।

मेजबान कॉलेज प्रिंसिपल बलविन्द्र कौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज में पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक ऐसा होता है जो छात्रों को दिशा देता है और छात्र उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ते हैं।

इस अवसर पर देव समाज मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी एमआर मनचंदा, डीएस कॉलेज प्रिंसिपल मधु परॉशर, डीएस सीसै स्कूल प्रिंसिपल सुनीता रंगबूला, भगवंत लाल सोई, सत्य पाल खेड़ा सहित कई गणमान्य शामिल हुए।