- Hindi News
- फर्जी प्रेस पुलिस लिखी गाड़ियों का डीएसपी ने किया चालान
फर्जी प्रेस पुलिस लिखी गाड़ियों का डीएसपी ने किया चालान
गाड़ियोंपर प्रेस पुलिस लिखाकर नियमों को ताक पर रखने वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को टीम ने डीएसपी विभोर शर्मा की अगुवाई में अभियान चलाकर शहर के चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी कर फर्जी तौर पर वाहनों पर प्रेस पुलिस लिखाकर रौब झाड़ने वाले लोगों के ऊपर शिकंजा कसा।
डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान प्रेस लिखी पांच कारों को कब्जे में लिया गया है। इतने ही वाहन पुलिस लिखे पकड़े गए हैं। 50 लोगों के चालान कर 25 वाहन जब्त किए गए हैं। शर्मा ने बताया कि जिन लोगो ने अपनी गाड़ियों पर प्रेस शब्द लिखा रखा है, उनमें से अधिकतर लोग ना तो अपना आई कार्ड दिखा पाए और जिन लोगों ने आईकार्ड दिखाया उन अखबारों के नाम तो सुनने को मिले और ना ही उनके पास पंजाब के डीपीआर की तरफ से जारी आई कार्ड है।
कौनलिख सकता है अपने वाहन पर प्रेस : पंजाबसरकार ने नोटीफिकेशन जारी कर आदेश दिए हैं कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों के अलावा कोई भी प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया का रिपोर्टर अपने वाहन पर प्रेस नहीं लिख सकता। उधर डीसी फिरोजपुर डीपीएस खरबंदा ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर अवैध तौर पर प्रेस लिखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
प्रेसक्लब ने मुहिम को सराहा : प्रेसक्लब फिरोजपुर के अध्यक्ष परमिन्द्र सिंह थिंद के साथ क्लब के सदस्यों की बैठक एसएसपी हरदयाल सिंह मान डीसी डीपीएस खरबंदा के साथ हुई। प्रेस क्लब ने जिला अधिकारियों से पुरजोर अपील की है कि वह प्रेस लिखे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करे और इसके लिए फील्ड में काम करने वाले पत्रकार प्रशासन का सहयोग देंगे। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
हमभी किसी से कम नहीं : शहरके बगदादी गेट चौक पर डीएसपी विभोर शर्मा की अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था तो एक जनाब ट्रैक्टर पर सवार होकर लाल बत्ती लगाकर रहे थे। पुलिस ने जब उससे ऐसा करने का कारण पूछा तो वह संतुष्टि पूर्वक जवाब दे पाया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर उस पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहल
पुलिस का स्टिकर लगी गाड़ी को रोकते ट्रैफिक इंचार्ज नरेश शर्मा।
पुलिस का स्टिकर लगे बाईक को रोक काटा चालान।
प्रेस का स्टिकर लगी गाड़ी को घेर कर खड़े पुलिस अधिकारी।