पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत से भरी ट्रॉली छोड़ भागा चालक

रेत से भरी ट्रॉली छोड़ भागा चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर| पुलिसनाका देख ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रेत लादकर ला रहा चालक वाहन सड़क पर छोड़ भाग गया। घटना ममदोट के समीप गांव दुल्लेवाला के नहर के पुल पर घटित हुई। एएसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने नहर किनारे नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक वाहन वहीं छोड़ भाग गया। पुलिस ने जब चेक किया तो ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। इस घटना के संबंध में अज्ञात चालक पर पंजाब माइंस एण्ड मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।