पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की बाइक खरीदने के अरोपी कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार

चोरी की बाइक खरीदने के अरोपी कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरीकी बाइक की खरीदो-फरोख्त करने वाले तीन आराेपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टॉफ के एएसआई पिप्पल सिंह अनुसार उनके नेतृत्व में पुलिस ने किलेवाला चौक के समीप नाकेबंदी की हुई थी।

इसी दाैरान पांच हॉर्स पॉवर की मोटर लेकर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्हाेंने माना कि मोटर चोरी की है।

एएसआई के अनुसार आरोपियों की पहचान लक्ष्मन सिंह उर्फ बाबा पुत्र बलदेव सिंह गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला और बलकार सिंह उर्फ जुगनी उर्फ काला पुत्र महिन्द्र सिंह गांव तल्लेवाला के रूप में हुई।

आरोपियों से पूछताछ शुरू की गई तो उन्हाेंने माना कि वह चोरी का सामान गुरुहरसहाय के कबाड़ी अशोक कुमार को बेचने का काम करते हैं। इस सूचना के आधार पर कबाड़ी की दुकान पर दबिश दे इनके द्वारा बेची गई बाईक बरामद कर कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों पर थाना सदर में मामला दर्ज करने के पश्चात इनसे गहन पूछताछ का क्रम जारी है।