तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत
फिरोजपुर-मोगारोड पर गांव हकूमत सिंह वाला के नजदीक एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव हकूमत सिंह वाला निवासी गुरदर्शन सिंह पुत्र अवतार सिंह घल खुर्द नहरों पर बने बस स्टैंड पर पैदल जा रहा था कि तेज रफ्तार से मोगा से फिरोजपुर की तरफ जा रही एक लैंसर कार ने उसे टक्कर मार कर दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर थाना घल खुर्द के एएसआई बलजिन्द्र सिंह ने पुलिस के साथ पहुंचकर तफ्तीश करने के बाद कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खुल्लर