- Hindi News
- कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव: आज नामांकन पत्रों की जांच
कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव: आज नामांकन पत्रों की जांच
फिरोजपुर| कैंटोनमेंटबोर्ड में दाखिल सभी नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर सोमवार को की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी वाईएस गिल्ल ने बताया कि उन्हें कुल 44 लोगों के नामांकन पत्र मिले हैं और सभी प्रत्याशियों के सभी दस्तावेजों की तसल्ली से जांच की जाएगी। जिन लोगों के दस्तावेज पूरे नहीं मिलेंगे, उनके नामांकन रद्द कर दिए जाएंगे, जबकि नॉमिनेशन वापसी की तिथि 16 दिसम्बर निश्चित की गई है।
देश के कुल 62 कैंटोनमेंट बोर्ड में से 11 जनवरी को 57 कैंटाेनमेेंट बोर्ड के चुनाव होने है। 20 को मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों को सिंबल अलॉट किए जाएंगे। चुनावों को लेकर बोर्ड के सभी अधिकारी कर्मचारी पूरे व्यस्त दिख रहे हैं और चुनाव में किसी भी तरह की कोताही को अंजाम नहीं देना चाहते। सुरक्षा की दृष्टि से भी चुनावों में पंजाब पुलिस आर्मी का सहयोग लिया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों का प्रचार अभियान भी काफी तेज हो गया है।