- Hindi News
- डीटीओ दफ्तर के दोनों क्लर्क 14 दिन के रिमांड पर
डीटीओ दफ्तर के दोनों क्लर्क 14 दिन के रिमांड पर
फिरोजपुर | जिलापुलिस द्वारा चोरी की गाड़ियों के जॉली कागजात तैयार करने के आरोप में पकड़े गए डीटीओ कार्यालय के दोनाें क्लर्कों को कोर्ट ने 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ सिटी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि क्लर्कों सुरिन्द्र भंडारी और मुल्ख राज कपूर को 21 अक्टूबर को दर्ज एफआईआर में संलिप्त कर बुधवार इन्हें गिरफ्तार किया गया था। इन्हें पहले एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था जिसके पश्चात इन्हें पुन: कोर्ट में पेश किया गया तो वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।