- Hindi News
- जरूरतमंद खत्री समाज के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी यूथ खत्री सभा
जरूरतमंद खत्री समाज के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी यूथ खत्री सभा
यूथखत्री सभा की मीटिंग रविवार की शाम जिला अध्यक्ष तरसेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में हुई। बेदी ने बताया कि मीटिंग के दौरान खत्री परिवारों के साथ हुए विमर्श के बाद कई अहम निर्णय लिए गए।
उन्हाेंने बताया कि जल्द ही फिरोजपुर में खत्री भवन का निर्माण किया होगा। इसके अलावा गरीब जरूरतमंद खत्री परिवारों के बच्चों की शिक्षा का खर्च यूथ खत्री सभा वहन करेगी। सबसे अहम निर्णय यह लिया गया कि सभा से जुड़ा कोई भी पदाधिकारी अथवा सदस्य किसी शोकसभा में खाना नहीं खाएगा। इसके अलावा समाजसेवा एवं विकास के कार्यों में सभा बढ़ चढ़ कर भाग लेगी और यथासंभव सहयोग देगी। इस मीटिंग में महासचिव पवन भंडारी, सुभाष चौधरी, राजेन्द्र मल्होत्रा, सुरिन्द्र बेरी, सुनील विज्ज, बाल किशन धवन, प्रवीण मल्होत्रा, प्रवीण तलवाड़, प्रदीप बिन्द्रा, इन्द्रजीत सग्घड़, रवि धवन, कुलदीप मैनी इत्यादि शामिल हुए।
यूथ खत्री सभा की मीटिंग में शामिल पदाधिकारी सदस्य।