ट्रक से टकराकर बोलेरो पलटी, 3 जख्मी
मोगा| फिरोजपुरलुधियाना हाईवे पर स्थित गांव डगरू के नजदीक रविवार की रात को ट्रक की चपेट में आने से बोलेरो पलट गई। इससे जीप में सवार गांव जैमलवाला निवासी तीन व्यक्ति घायल हो गए। जीप सवार यह तीनों लोग गांव लोहगढ़ से शादी में भाग लेकर वापस गांव लौट रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को देकर उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार गांव जैमलवाला निवासी गुरचरण सिंह अपने दोस्तों जसवंत सिंह प्रताप सिंह के साथ बोलेरो में सवार होकर लोहगढ़ गांव से एक परिजन की शादी में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी बीच जब वह फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव डगरू के नजदीक पहुंचे तो सामने से रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी जीप को टक्कर मार दी। इससे उनकी जीप बेकाबू होकर पलट गई। घायलों की चीख सुनकर नजदीक स्थित घरों के लोग बाहर गए। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात फार्मासिस्ट राजेश भारद्वाज ने बताया कि दो लोग गंभीर घायल हैं। जिनके एक्स रे करवाए जा रहे हैं। (संदीप/गुलाटी)